Patrakar Priyanshi Chaturvedi
जनता की समस्याओं के निपटाराण का वादा
सिंगरौली में विधायक सुभाष रामचरित वर्मा की अगुवाई में विकास यात्रा निकली विधायक द्वारा शासन की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में जनता बताया गया साथ ही विभिन्न निर्माण कार्यों शिलान्यास,भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्य किया गया शिवराज सरकार की विकास यात्रा प्रदेश भर में चल रही है सिंगरौली में देवसर विधानसभा के गांवों में विधायक सुभाष रामचरित वर्मा की अगुवाई में विकास यात्रा निकली सुभाष रामचरित वर्मा ने जनता से संवाद स्थापित किया उन्होंने जनता की रोजमर्रा के जीवन में आने वाली समस्याओं के जल्द निराकरण का वादा किया साथ ही उन्होंने कहा की सिंगरौली तीव्र गति से विकास कर रहा है यहां पर कई विकास के कार्य किए जायेंगे विधायक द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यो का शिलान्यास,भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्य भी किया गया इस अवसर पर एसडीएम बी.पी पाण्डेय और प्रशासन के अन्य अधिकारियों सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |