Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान के बाद से ही ब्राह्मणों और पंडितों में नाराजगी दिखनी शुरू हो गई। कटनी में चाणक्य ब्राह्मण महासभा के ब्राह्मणों ने उनके बयान के विरोध में हाथ में पुतला लेकर जोरदार नारेबाजी कर विरोध जताया है। प्रदर्शन करियों की मांग है की संघ प्रमुख ब्राह्मण समाज से माफी मांगे। कटनी में ब्राह्मणों ने संघ प्रमुख के बयान पर नाराजगी जाहिर कि है। सुभाष कटनी में ब्राह्मणों ने संघ प्रमुख के बयान पर नाराजगी जाहिर कि हैसुभाष चौक पर चाणक्य ब्राह्मण महासभा के ब्राह्मणों ने उनके बयान के विरोध में हाथ में पुतला लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महासभा के लोगों ने भागवत के बयान की निंदा की है। और उनसे ब्राम्हण समाज से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही महासभा के लोगों ने यह भी कहा की जातीय व्यवस्था से पंडितों को जोड़ना ठीक नहीं है। संघ प्रमुख को अपना बयान वापस लेना चाहिए ब्राह्मण समाज हमेशा देश में एकता भाईचारा कायम रखने की बात करता है। इस तरह के बयान से सामाजिक वैमनस्यता बढ़ेगी। पंडितों को लेकर दिए बयान से ब्राह्मण समाज अपमानित महसूस कर रहा है। भागवत के खिलाफ कार्रवाई होनी चाइये। वही इस विरोध प्रदर्शन पर पुलिस प्रशासन ने कहा की उनके हाथों से पुतला छुड़ा लिया गया था। उन्होंने प्रदर्शन किया और वे लोग चले गए
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |