Patrakar Priyanshi Chaturvedi
लापरवाह पुलिस वालों पर कार्यवाही नहीं
छतरपुर सिविल लाइंस थाना से पुलिस की लापरवाही के चलते एक आरोपी फरार हो गया है। आरोपी की तलाश जारी है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है इस मामले में लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है पुलिस की लापरवाही के चलते अक्सर कई बड़े अपराधी फरार हो जाते है और दोबारा वो अपराधी जुर्म की घटनाओं को अंजाम देने लगते है ऐसी ही घटना है छतरपुर की जिसमें पुलिस ने बीते दिन सटई रोड़ के रहने वाले राकेश उर्फ टिक्कल को चोरी के आरोप में पकड़ा था पुलिस ने उसे हथकड़ी लगाकर थाने में बैठा दिया था लेकिन मौका मिलते ही टिक्कल पुलिस थाने से फरार हो गया लगातार तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है,आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर है जिन लापरवाह पुलिस के अधिकारियों के चलते यह आरोपी फरार हुआ,उन पर भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है जब इस मामले को लेकर एडिशनल एस पी से बात की गई तो उन्होंने कहा -अभी इस मामले की जांच की जा रही है,जांच में यदि कोई आरोपी पाया जाता है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |