Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बजरंग दल ने विरोध कर प्राचीन शिव मंदिर को बचाया
रीवा में लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करके प्राचीन शिव मंदिर को जेसीबी से गिराने की कोशिश की गई वहीं जब बजरंग दल को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मोके पर पहुंच कर इसका विरोध किया वहीं उनका आरोप है कि मंदिर के पुजारी ने काम्प्लेक्स मालिक को लाभ पहुंचाने के लिए शिव मंदिर तोड़ने की साजिश की है जिसके बाद प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों को शांत कराकर जेसीबी को वापिस भेजा गया है देश में लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ होना बंद नहीं हो रहा है कभी धर्म पर तो कभी धार्मिक प्रतीकों पर प्रहार किये जाते है वहीं रीवा में स वक्त हंगामा हो गया जब देर रात मुख्य मार्ग पर स्थित शिव मंदिर को जेसीबी से तोड़कर गिराया जा रहा था वहीं जैसे ही इसकी जानकारी बजरंग दल को मिली तो वे तुरंत घटना स्थल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने लगे और मंदिर के पुजारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कॉम्प्लेक्स के मालिक के साथ मिलकर प्राचीन शिव मंदिर को तोड़ने की साजिश की है और जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है जिसके बाद प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराकर जेसीबी को वापस भेजा गया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |