Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नशे के सौदागरों ने की युवक की हत्या
छतरपुर में नशे के सौदागरों ने एक यवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी बताया जा रहा है कि उनका क्रिकेट को लेकर विवाद हुआ था | जिसके कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया | फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है | पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है | घटना कोतवाली थाने की है | जहां बीस वर्षीय अमन खान को पहले चाकू से गोदा गया और उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई | मृतक के भाई का आरोप है कि मोहल्ले के चार युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है | और किक्रेट खेलने के दौरान विवाद पर उसके भाई की हत्या की गई है | वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जिन युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है. | वह नशे का सौदा करते और नशा करने के आदी हैं. | वहीं इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई | जिसके बाद सीएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है हत्या करने के बाद आरोपी फरार है | पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |