Patrakar Priyanshi Chaturvedi
'धर्म बदलकर शादी करो, वर्ना बेटे से हाथ धो बैठोगी..
इंदौर के हीरानगर में रहने वाली 42 साल की महिला ने रेप और धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने के मामले में केस दर्ज कराया है। पीड़ित महिला ने हिंदूवादियों से संपर्क किया था। इसके बाद उन्होंने हीरानगर थाने पर जाकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई की है। युवक ने धर्म बदलकर महिला से दोस्ती की थी।हीरानगर पुलिस ने शादीशुदा महिला की शिकायत पर मोहम्मद नबील उर्फ नवीन उर्फ अंसार के खिलाफ रेप, धोखा देने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।पीड़िता ने बताया कि वह स्कीम नंबर 136 में रहती है। उसका पति से 2015 से विवाद हो गया था। इसके बाद 11 साल के बेटे के साथ अलग रह रही थी। वह इस दौरान एक निजी कैफे में काम करने लगी। 2017 में यहां कैफे में नबील उर्फ अंसार शेफ बनकर आया। उसने तब अपना नाम नवीन बताया था। होटल कर्मचारी होने के नाते दोनों के बीच दोस्ती हो गई।पीड़िता ने बताया कि स्कीम नंबर 136 में मैंने दूसरा कमरा किराये पर लिया था। नबील ने एक दिन जबरदस्ती घर में घुसकर उसके साथ रेप किया। फिर उसे ब्लैकमेल कर कई बार संबंध बनाए। फिर नबील ने एक दिन बताया कि वह धर्म से मुस्लिम है वह भी अगर मुस्लिम धर्म अपना लेगी तो शादी कर लेगा। इसके बाद महिला ने धर्म अपनाने की बात से इंकार कर दिया ओर अलग रहने की बात कही।महिला ने बताया कि इस साल 18 जनवरी को नबील को मुंबई में काम के लिए गया था। वहां जाने के बाद उसकी दूसरी नौकरी लग गई। वह जब भी इंदौर आता महिला से धर्म बदलकर शादी करने का दबाव डालता था। मना करने पर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाता था। नाबिल ने कहा कि वह मुस्लिम धर्म अपना ले नहीं तो ठीक नही होगा। बेटे से भी हाथ धोना पड़ेगा। इसके बाद लगातार मोबाइल पर वह धर्म को लेकर दबाब बनाने लगा। पीड़िता ने मामले में हिंदूवादी नेता तन्नू शर्मा ,मनोज यादव ओर जितेन्द्र शर्मा से संपर्क किया। इसके बाद नबील उर्फ नवीन उर्फ अंसार के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |