Patrakar Priyanshi Chaturvedi
लाखों का सामान जलकर हुआ ख़ाक
सिंगरौली में दुकान और फोटो स्टूडियो लैब में आग लग गई जिससे दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर ख़ाक हो गया | दमकल की गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया बैढ़न में किराना दुकान और फोटो स्टूडियो लैब में अचानक आग लग गई जिसमे दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया | आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची आग सुबह करीब चार बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी | किराना दुकान मालिक अजय केसरी ने बताया कि उनका लगभग 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है वही फोटो स्टूडियो लैब के रंजीत शाह ने बताया की उनका 10 लाख के सामान का नुकसान हुआ है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |