
Dakhal News

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी सहित कांग्रेसी पीछे दौड़े, ग्वालियर के रजत पाराशर की है बुलेट
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इंदौर पहुंची जहां राहुल गांधी की यात्रा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है दूर दूर से लोग राहुल गांधी से मिलने आ रहे हैं इस बीच राहुल नए अंदाज में दिखे यात्रा में उन्होंने बुलेट दौड़ा दी और उनके पीछे कांग्रेसी कार्यकर्ता दौड़ पड़े।
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गाँधी के पीछे उस समय पूरी कांग्रेस दौड़ पड़ी जब उन्होंने बुलेट की सवारी करते हुए बुलेट दौड़ा दी ये बुलेट है ग्वालियर के रजत पाराशर की है रजत पेशे से इंजीनियर हैं वे चार दिन पहले इस यात्रा से जुड़े हैं इसके लिए उन्होंने ग्वालियर से बुरहानपुर तक का सफर 21 घंटे में बुलेट से तय किया था उनके साथ उनका डॉग 'माउल' भी है राहुल गांधी की यात्रा में वो भी पिछले पांच दिन से बुलेट पर रजत के साथ पीछे बैठकर चल रहा है इंदौर में जब वे राहुल गांधी से मिले तो उन्होंने बुलेट ऑफर की राहुल ने भी बात मान ली उन्होंने राऊ में यह बुलेट दौड़ाई तो उनके पीछे सभी लोग दौड़ते नजर आए कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भी राहुल गांधी के पीछे दौड़ लगा दी है।
रिपोर्ट- संतोष धनगड
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |