Patrakar Priyanshi Chaturvedi
6 लूट के मोबाइल और 1 बाइक जब्त
छतरपुर में दो शातिर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लुटेरों के कब्जे से 6 मोबाइल 1 बाइक जब्त की है आपको बता दें दोनों लुटेरे मामा भांजे हैं और ये मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया करते थे।
छतरपुर में दो शातिर मामा भांजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है अकसर ये मामा-भांजे लुटेरे राह चलते फोन पर बात करती लड़कियों को अपना निशाना बनाते थे अधिकतर कॉलेज तिराहे और बिजावर नाका पर लूट की घटना को ये अंजाम देते थे छतरपुर सीएसपी ने लूट का खुलासा किया है उन्होंने बताया की इनके पास से 6 लूट के मोबाइल 1 बाइक जब्त की गई है फिलहाल मामा भांजे पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |