
Dakhal News

अनुराग उपाध्याय
मध्यप्रदेश सरकार ने डिजीटल मीडिया में काम कर रहे लोगों को खुश खबरी दे दी है। सरकार डिजीटल मीडिया को विज्ञापन देने की पॉलिसी ले आई है। वेब साईट हों ओटीटी प्लेटफॉर्म हों या फिर सोशल मीडिया अब हर जगह मध्यप्रदेश सरकार अपना प्रचार करती नजर आएगी। इस समय देश में 76 फीसदी लोग डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। ऐसे में उन तक अपनी बात पहुँचने के लिए इस तरह की पॉलिसी की जरुरत एक लम्बे आरसे से महसूस की जा रही थी। हालाँकि इस पॉलिसी में भी कुछ कमियां और कुछ खूबियां हैं लेकिन यह सरकार के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी इससे इंकार नहीं किया जा सकता।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |