Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कलश यात्रा में पैदल चले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
माँ पीताम्बर की नगरी दतिया में पार्थिव शिवलिंग निर्माण का भव्य आयोजन किया जा रहा है जहाँ शिवभक्त पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर रहे हैं इससे पहले पीतांबरा नगरी पीले रंग से पटी नजर आईं जहां तक नजर पहुंची वहां सिर्फ पीली साड़ियों में महिलाएं सिर पर कलश रखे हुए नजर आ रही थीं यह आयोजन एमपी के गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। देवों के देव महादेव श्रीशिव को कल्याणकारी देवता के रूप में सर्वत्र पूजा जाता है श्रावण माह में शिवलिंग की पूजा-अभिषेक अनेक मनोरथों को पूर्ण करने वाली है ये समस्त जगत लिंगमय है,सब कुछ लिंग में प्रतिष्ठित है,अतः जो आत्मसिद्धि चाहता है उसे शिवलिंग की विधिवत पूजा करनी चाहिए शिवलिंग की पूजा के अलग-अलग फल बताए गए हैं,लेकिन सभी प्रकार के शिवलिंग में पार्थिव शिवलिंग की पूजा का बहुत ज्यादा महत्व है दतिया में इस समय गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में पार्थिव शिवलिंग निर्माण समारोह चल रहा है शिवपुराण के अनुसार सावन के महीने में पार्थिव शिवलिंग की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में समस्त कष्ट दूर होकर सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं पार्थिव शिवलिंग की पूजा करने वाले शिवसाधक के जीवन से अकाल मृत्यु का भय दूर हो जाता है एवं भगवान शिव के आशीर्वाद से धन-धान्य,सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है शिवलिंग निर्माण से पहले पीतांबरा नगरी की सड़कें पीले रंग से पटी नजर आईं शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम को लेकर गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया कलश यात्रा में करीब 21 हजार महिलाओं ने पीली साड़ी में सिर पर मंगल कलश लेकर पूरे उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ यात्रा में भाग लिया कलश यात्रा में गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने भी पूरे रास्ते साथ चलकर यात्रा में शामिल हुई महिलाओं का उत्साह वर्धन किया गुरूवार से से स्टेडियम में पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन सुरु हुआ जो आठ अगस्त तक चलेगा इस धार्मिक आयोजन में बागेश्वर धाम महाराज पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में संपन्ना हो रहा है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |