भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सीएम की बधाई, कहा- संगठन को नई गति मिलेगी
bhopal, Congratulations,newly appointed ,BJP officials
भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बुधवार देर शाम अपनी नई टीम की सूची जारी की है। नयी टीम में 7 मोर्चा अध्यक्ष,12 नये उपाध्यक्ष, 12 मंत्री और कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई टीम के गठन पर खुशी जाहिर करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा ‘@BJPyMP के सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई। हम सब मिलकर प्रदेश और संगठन को आगे बढ़ायेंगे। मुझे विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा तथा समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए मध्यप्रदेश और संगठन को नई शक्ति एवं गति प्रदान करेंगे।
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा ‘मध्य प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सभी मिलकर संगठन को और मजबूत करेंगे एवं #AatmaNirbharBharat एवं #AatmaNirbharMP बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।


Dakhal News 14 January 2021

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.