वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शर्मा के निधन पर शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक
bhopal, Shivraj Singh Chauhan, mourns, death ,senior journalist Arvind Sharma
भोपाल। पीटीआई भोपाल के पूर्व ब्यूरो प्रमुख और वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शर्मा का गुरुवार सुबह निधन हो गया। 66 वर्षीय अरविंद शर्मा लंबे समय से बीमार चल रहे थे और भोपाल के नर्मदा हॉस्पिटल में उनका ईलाज चल रहा था। जहां उन्होंने गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली। वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शर्मा नि:संतान थे और उनके परिवार में पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है। मप्र भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। 
 
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शर्मा के निधन पर दुख जताते हुए लिखा ‘वरिष्ठ पत्रकार, पीटीआई भोपाल के पूर्व ब्यूरो चीफ, मृदुभाषी, अरविंद शर्मा जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
 
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने ट्वीट पर अपने शोक संदेश में लिखा ‘वरिष्ठ पत्रकार श्री अरविंद शर्मा जी के निधन का समाचार मिला। श्री शर्मा जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणो में स्थान दें और शोक संतृप्त परिवार पर जो वज्रपात हुआ है उसे सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति’। 
 
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अरविंद शर्मा के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘सादर श्रद्धांजलि !!!  वरिष्ठ पत्रकार और पीटीआई से जुड़े श्री अरविंद शर्मा जी का निधन पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है। ख़बरों की दुनिया में उनका नाम हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। ॐ शांति !
Dakhal News 27 February 2020

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.