इंडियाज मोस्ट पावरफुल वुमन इन मीडिया चुनी गईं कली पुरी
इंडियाज मोस्ट पावरफुल वुमन इन मीडिया चुनी गईं  कली पुरी


इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी को ‘इंडियाज मोस्ट पावरफुल वुमन इन मीडिया’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया|  कली पुरी को ये सम्मान ब्रिटिश संसद में आयोजित लोकप्रिय कॉनफ्लुएंस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स समारोह में दिया गया|  दो हफ्ते पहले ही कली पुरी को लंदन में 21st सेंचुरी आइकन अवॉर्ड्स में ‘आउटस्टैंडिंग मीडिया एंड एंटरटेनमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था|
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान को स्वीकार करते हुए कली पुरी ने कहा, 'इंडिया टुडे ग्रुप में हम इंडस्ट्री के रुझानों का नेतृत्व कर रहे हैं|  हमने मोबाइल के इर्द-गिर्द एक पूरा इकोसिस्टम तैयार किया है| हमने डिजिटल और मोबाइल के आधार पर सिर्फ दो साल के वक्त में 20 से ज्यादा चैनलों का नेटवर्क विकसित किया है और हमें लगता है कि हमने नई पीढ़ी के विचारों को पकड़ने में सक्षम होने का सराहनीय काम किया है| हम नई ऊर्जा, नए विचार और काम करने के नए तरीके में भरोसा रखते हैं|
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से राजनीति, दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र में स्नातक कली पुरी का खबरों के भविष्य को लेकर नजरिया साफ है|  वे भविष्य की ओर उन्मुख एक ऐसे न्यूज रूम में, सबसे सम्मानित और प्रख्यात पत्रकारों की टीम का नेतृत्व कर रही हैं, जो आज की मल्टीमीडिया और मल्टी डिवाइस वाली दुनिया को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है| कली पुरी एक सतत उद्यमी हैं जिन्हें मीडिया के एक विस्तृत नेटवर्क को चलाने का समृद्ध अनुभव है| आज तक, आज तक एचडी, इंडिया टुडे टीवी, दिल्ली आज तक, तेज, एप्स, डिजिटल न्यूजपेपर, विश्वस्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन, ग्रुप के लिए सोशल मीडिया रणनीति तैयार करने आदि का उन्हें गहन अनुभव है|

 

 
Dakhal News 29 September 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.