आज नहीं तो कल, जरूर पहुंचेंगे हम चाँद पर

 

 बच्चियों ने बनाई चन्द्रयान-2 से जुडी पेंटिंग

 

   भले ही हमारा चन्द्रयान-2 अपने मिशन में पूरी तरह सफल नहीं रहा हो   लेकिन इससे देश के उत्साह में कोई कमी नहीं है  |  पूरा देश इस मौके पर ISRO के वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है  | इसमें स्कूली बच्चे भी शामिल हैं  | इस खास लम्हे को यादगार बनाने के लिए शिवपुरी के गीता पब्लिक स्कूल की सात छात्राओं ने 9100 स्केवयर फीट की एक पेंटिंग बनाई  |  

 

 चन्द्रयान-2  की पूरी यात्रा पर बनी पेंटिंग में बच्चियों ने देश का झंडा भी बनाया हैं  |  चंद्रयान 2  चांद से भले ही कुछ कदम की दूरी पर  रह गया हो मगर   भारत के महात्वाकांक्षी मिशन के विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने के बावजूद भी देश भर में  इसरो के वैज्ञानिकों की तारीफ हो रही है  |  और इस पेंटिंग को बनाकर बच्चियों ने पुरे देश  की तरफ से इसरो के  वैज्ञानिकों को सन्देश दिया हैं की पूरा भारत उनके साथ हैं | 

 

 

Dakhal News 7 September 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.