वॉट्सएप ग्रुप कॉलिंग के लिएलाया यह बड़ा अपडेट
वॉट्सएप  ग्रुप कॉलिंग के लिएलाया यह बड़ा अपडेट

 WhatsApp ने पिछले साल अपने यूजर्स के लिए कईं फीचर्स पेश किए थे। इसी कड़ी में ग्रुप कॉलिंग फीचर भी शामिल था जिसकी मदद से यूजर अपने ग्रुप में वॉइस और वीडियो कॉल कर सकता है। यह फीचर आने के बाद अब कंपनी ने इसमें बड़ा अपडेट किया है। इस अपडेट के आने के बाद अब ग्रुप कॉलिंग और भी आसान और मजेदार हो जाएगी।

खबरों के अनुसार अब तक ग्रुप कॉलिंग के लिए इसमें यूजर्स को अलग-अलग लोगों को एड करना पड़ता था। अब WhatsApp एंड्रॉइड ऐप के लिए एक नया अपडेट जारी किया गया है। इसके तहत ग्रुप कॉल के लिए एक अलग से बटन उपलब्ध कराया गया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स ग्रुप कॉल के लिए पार्टिसिपेंट्स को एक बार में ही एड कर पाएंगे। पहले यह फीचर केवल iOS यूजर्स के लिए ही उपलब्ध था। लेकिन अब यह Android यूजर्स के लिए भी रोलआउट कर दिया गया है।

WhatsApp (v2.19.9) की जानकारी सबसे पहले WABetaInfo पर दी गई है। जहां पहले ग्रुप कॉल में यूजर्स को एक एक कर लोगों को एड करना होता था। वहीं, इस फीचर के जरिए एक बार में ही ग्रुप कॉल में लोगों को एड किया जा सकेगा। एक व्यक्ति को कॉल लगाने के बाद दूसरे व्यक्ति को कॉल लगाने के लिए ऊपर दायीं तरफ दिए गए आइकन पर क्लिक करना होता था। ऐसे ही चार लोगों को एड करने के लिए चार बार यह प्रक्रिया दोहरानी पड़ती थी।

नया ग्रुप कॉल बटन मिलने के बाद ग्रुप वीडियो या वॉयस कॉल करना और आसान हो जाएगा। इसके लिए एक अलग से बटन दिया गया होगा। इस पर टैप करते ही स्लाइड आउट ट्रे खुल जाएगी। यहां आपके सभी कॉन्टेक्ट कार्ड मौजूद होंगे। यहा से आप जिसे भी ग्रुप वॉयस या वीडियो कॉल का हिस्सा बनाना चाहते हैं उनन्हें चुन सकते हैं।

इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको WhatsApp एंड्रॉइड का लेटेस्ट स्टेबल वर्जन डाउनलोड करना होगा। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर या WhatsApp.com/Android पर जाएं। आपको बता दें कि इस नए अपडेट में GIF के बग्स को भी फिक्स कर दिया गया है।

 

Dakhal News 18 January 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.