ख़बरें समाजवादियों की वजह से बनती हैं
akhilesh yadav ख़बरें समाजवादियों की वजह से बनती हैं

पत्रकारों के बीच बोले अखिलेश यादव 

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है खबरें  समाजवादियों की वजह से बनती है, विरोधी कहते हैं कि हम उनकी खबरे नहीं चलने दे रहे ,खबरों पर कार्रवाई सपा सरकार करती है,सपा सरकार लिबरल और लोकतांत्रिक है। 

लखनऊ में ऑल इंडिया न्यूजपेपर कॉन्फेडरेशन के कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने ही रंग में नजर आये उन्होंने कहा लखनऊ खबरों का शहर है, खबरें  समाजवादियों की वजह से बनती है, विरोधी कहते हैं कि हम उनकी खबरे नहीं चलने दे रहे ,खबर को हम जानकारी मानते हैं,खबरों पर कार्रवाई सपा सरकार करती है,सपा सरकार लिबरल और लोकतांत्रिक है पत्रकारों की समस्याओं को हम समझते हैं,समाधान निकालने का प्रयास हमने किया। 

अखिलेश इतने पर भी नहीं रुके उन्होंने कहा पत्रकारों को सपा सरकार पूरी मदद दे रही है ,पहले से ज्यादा मुआवजा दे रही सपा सरकार,पत्रकारों के निधन पर 20 लाख का मुआवजा दे रहे है हम।  दिल्ली के फोटोग्राफर को झांसी में मौत पर दी मदद,सपा सरकार मदद करने के लिए पीछे नहीं है यहाँ तक की दूसरे राज्यों के पत्रकारों को भी मदद दी सरकार  ने ,पत्रकारों के आवास की समस्या भी जल्द खत्म करेंगे। 

 

मुख्यमंत्री इसके बाद अपनी सरकार के कामों को गिनवाने लगे यूपी के शहरों में कुछ न कुछ बड़ा काम किया,सपा सरकार में सड़कों का विकास हुआ,हाईवे बनने से लोगों का वक्त बचा रहा है। सपा सरकार ने देश के सामने उदाहरण पेश किया,मेट्रो और एक्सप्रेस-वे रिकार्ड टाइम पर बना रहे हैं हम।  एक्सप्रेस-वे से किसानों को भी मदद मिलेगी,लैपटॉप बांटा, स्मार्टफोन की दिशा में काम कर रहे गरीबों को टेक्नोलॉजी से जोड़ रहे हैं ,स्मार्टफोन से आम नागरिकों को जोड़ेंगे,स्मार्टफोन सरकार और जनता के बीच अब  ब्रिज बनेगा। 

Dakhal News 24 September 2016

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.