नगरीय निकाय चुनाव में लगेंगी 17 वि.स.बल कंपनी
नगरीय निकाय चुनाव में लगेंगी 17 वि.स.बल कंपनी
एमपी में नगरीय निकाय निर्वाचन-2014 में विशेष सशस्त्र बल की 17 कंपनी लगायी जायेंगी। इसके अलावा 44 राजपत्रित अधिकारी और 2880 अन्य इकाई बल चुनाव डयूटी करेगा। यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयुक्त आर. परशुराम की पुलिस महानिदेशक सुरेन्द्र सिंह के साथ बैठक में दी गयी। बैठक में आगामी पंचायत निर्वाचन में फोर्स डिप्लॉयमेंट के संबंध में भी चर्चा हुई। इस दौरान आई.जी. मकरंद देउस्कर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।श्री परशुराम ने कहा कि क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किये जाये। उन्होंने प्रतिबंधात्मक कार्यवाही तत्परता से करने के निर्देश भी दिये। अभी तक 581 वल्नरेबल पॉकेट में 1180 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी हैं। बैतूल जिले के मुलताई थाने में निर्वाचन संबंधी अपराध के 3 प्रकरण दर्ज किये गये हैं।2 लाख 22 हजार 489 शस्त्र जमाअभी तक प्रदेश में 2 लाख 22 हजार 489 शस्त्र विभिन्न थाना में जमा करवाये जा चुके हैं। इसी तरह 37 हजार 269 लीटर देशी और 47 हजार 669 लीटर विदेशी अवैध शराब जप्त की जा चुकी। यह कार्यवाही लगातार जारी है।
Dakhal News 22 April 2016

Comments

Be First To Comment....
Advertisement
Advertisement

x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.