इंदौर BJP में फिर चर्चा में आई नेताओं की गैरमौजूदगी
  Absence of leaders becomes a talking point once again within Indore BJP

 

इंदौर की तीन नंबर विधानसभा में विधायक गोलू शुक्ला का दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। ऋतुराज मांगलिक भवन में हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के दस वार्डों से बूथ स्तर तक लोगों को आमंत्रित किया गया था। समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिलाएं और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। विधायक गोलू शुक्ला ने क्षेत्र के लोगों को अपना परिवार बताते हुए सभी की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं और समाज के प्रमुख लोगों का स्वागत और सम्मान भी किया गया।

इस समारोह में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, लेकिन न्योता मिलने के बावजूद वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। पूर्व विधायक और उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय भी समारोह में शामिल नहीं हुए। हालांकि, दोनों की तीन नंबर विधानसभा में विशेष रुचि मानी जाती है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, विधायक महेंद्र हार्डिया और मधु वर्मा सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सत्यनारायण सत्तन, जीतू जिराती, गोपी नेमा और सुदर्शन गुप्ता ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

समारोह में गायिका लक्ष्मी पांडे ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर महिलाओं ने नृत्य किया। रात करीब 11 बजे कार्यकर्ताओं के आग्रह पर गौरव रणदिवे और विधायक गोलू शुक्ला ने भी कबीर भजन ‘जरा धीरे-धीरे गाड़ी हांको मेरे राम’ सुनाया और अन्य भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की तैयारियां करीब एक सप्ताह से चल रही थीं। विधानसभा प्रभारी दिनेश वर्मा ने आयोजन की जिम्मेदारियां अलग-अलग कार्यकर्ताओं को सौंपी थीं।

 

Dakhal News 16 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.