UP राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट
  BJP releases list of 8 candidates for UP Rajya Sabha elections.

 

उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने आठ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद जारी सूची में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया गया है। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है। ऐसे में भाजपा की ओर से जारी की गई इस सूची के बाद चुनावी तैयारियां और राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।

उम्मीदवारों के चयन में पार्टी ने सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को भी ध्यान में रखा है। सूची में OBC, दलित और सामान्य वर्ग से जुड़े नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। खास बात यह है कि भाजपा ने इस बार यूपी से किसी मौजूदा राज्यसभा सांसद को दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा को भी इस सूची में जगह नहीं मिली है। पार्टी ने संगठन में सक्रिय रहे नेताओं और लंबे समय से जमीनी स्तर पर काम कर रहे कार्यकर्ताओं को मौका देकर संगठन के भीतर नए चेहरों को आगे बढ़ाने का संकेत दिया है।

आठ उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद अब राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा की सूची में कई ऐसे चेहरे शामिल हैं, जिनका पार्टी संगठन में लंबे समय से सक्रिय योगदान रहा है। सूची जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उनकी जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। अब चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ नामांकन और मतदान को लेकर राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रहेगी।

 

Dakhal News 5 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.