Dakhal News
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार, 12 अक्टूबर को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मध्य प्रदेश कैबिनेट की विशेष बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान को लेकर हुई। बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों पर चर्चा की गई। साथ ही इस संबंध में एक संकल्प भी पारित किया गया।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया ब्रीफिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर और उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जितनी बार विधायक का चुनाव लड़ा, उतनी ही बार मुख्यमंत्री बने। इसी तरह सांसद का चुनाव जीतने के बाद वे प्रधानमंत्री बने। मुख्यमंत्री ने बताया कि एक समय भाजपा के लिए कहा जाता था कि पार्टी अपने दम पर देश में पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बना सकती, लेकिन वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वहीं, मीडिया ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में दो दिन बाद डीपीसी (जिला योजना समिति) की बैठक होगी। कैबिनेट की इस विशेष बैठक का मुख्य उद्देश्य सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और उनके कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा करना रहा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |