एशियन गेम्स 2026 में भारत का 9वां गोल्ड
  India

एशियन गेम्स 2026 के शूटिंग मुकाबले में भारत की किनान चेनाई और नीरू ढांडा की जोड़ी ने मिक्स्ड ट्रैप टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया। फाइनल में भारतीय जोड़ी ने शुरुआत में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और कुल 34 अंक हासिल किए। इसके साथ ही उन्होंने नया एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया। इससे पहले इस इवेंट का रिकॉर्ड कतर के नाम था, जिसने 30 शॉट निशाने पर लगाए थे। यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का 9वां गोल्ड और शूटिंग में तीसरा स्वर्ण पदक है।

फाइनल में ईरान की टीम 12 अंकों के साथ सबसे पहले बाहर हुई। इसके बाद भारत, कतर और चीन के बीच पदक के लिए मुकाबला हुआ। भारतीय जोड़ी ने पहली सीरीज में 6 अंक हासिल किए और दूसरी सीरीज के बाद उनका स्कोर 16 तक पहुंच गया। तीसरी सीरीज के अंत तक भारत ने 26 अंक जुटाए, जबकि आखिरी सीरीज में 8 अंक जोड़कर कुल स्कोर 34 कर दिया। कतर 32 अंकों के साथ सिल्वर और चीन 23 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहा।

नीरू ढांडा के लिए यह एशियन गेम्स 2026 का तीसरा पदक है। इससे पहले वह महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर और व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में गोल्ड जीत चुकी हैं। व्यक्तिगत ट्रैप में स्वर्ण जीतकर वह इस स्पर्धा में गोल्ड हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनी थीं। मिक्स्ड ट्रैप में नीरू और किनान की जीत के साथ भारत की पदक तालिका में भी इजाफा हुआ और टीम के खाते में 9 गोल्ड, 21 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज समेत कुल 57 पदक हो गए।

 

 

 

Dakhal News 30 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.