हिमाचल में बारिश के बीच रोकी गई किन्नौर कैलाश यात्रा
Kinnaur Kailash Yatra, halted , rain , Himachal

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के चलते शुक्रवार को किन्नौर कैलाश यात्रा रोक दी गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तंगलिंग बेस कैंप पहुंचे श्रद्धालुओं को आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं, गुरुवार को गणेश बाग बेस कैंप पहुंच चुके श्रद्धालुओं को भी वहीं रोक दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मौसम अनुकूल होने तक यात्रा स्थगित रखी जाएगी।

 

किन्नौर जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बुधवार और गुरुवार रात भी कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे यात्रा मार्ग पर खतरा बढ़ गया है। प्रशासन शुक्रवार रात और शनिवार के मौसम पर नजर बनाए हुए है। अगर मौसम साफ रहा और हालात सुरक्षित पाए गए तो शनिवार को करीब 375 श्रद्धालुओं को किन्नौर कैलाश यात्रा के लिए रवाना किया जा सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, मौसम में सुधार के बाद ही यात्रा को दोबारा शुरू करने का अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 7 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.