NEET PG 2026 में बड़े बदलाव: एक शिफ्ट में परीक्षा, घर के पास सेंटर और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
NEET PG 2026, Single-shift exam, centers, security measures

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने NEET PG 2026 परीक्षा को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कई अहम बदलावों की घोषणा की है। 30 अगस्त को होने वाली परीक्षा इस बार देशभर में एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी और अभ्यर्थियों को यथासंभव उनके घर के नजदीक परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। परीक्षा के लिए 2.73 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12.5 प्रतिशत अधिक है। वहीं, NEET-UG पेपर लीक से सबक लेते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा मजबूत करने के लिए 7.5 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। इसके तहत एनटीए मुख्यालय सहित संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

नई व्यवस्था के तहत परीक्षा के दिन आधार आधारित सत्यापन और बायोमेट्रिक जांच अनिवार्य होगी। फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने पर आईरिस (आंखों की पुतली) स्कैन के जरिए प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर 60 हजार से अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, सीसीटीवी, सिग्नल जैमर और स्वतंत्र पर्यवेक्षकों द्वारा निगरानी की जाएगी। प्रश्नपत्र को अलग-अलग समयबद्ध सेक्शन में विभाजित किया गया है, जहां एक सेक्शन पूरा होने के बाद उस पर वापस नहीं लौटा जा सकेगा। इसके अलावा, प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक, गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी और किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में तत्काल बैकअप व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 3 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.