Patrakar Priyanshi Chaturvedi
जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में घायल दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों के परिजनों ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई की घटना को केवल छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के रूप में पेश किया गया, जबकि प्रदर्शन में असामाजिक तत्व भी शामिल थे। एक घायल सब-इंस्पेक्टर की बेटी गुंजन ने बताया कि उनके पिता जब घर लौटे तो उनकी वर्दी खून से लथपथ थी। उनका आरोप है कि हिंसक भीड़ ने बैरिकेड के पास तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला किया और उनके पिता को घसीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके पिता कई घंटे तक अस्पताल में बेहोश रहे, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें ही गलत तरीके से आरोपी बताया गया।
घायल एएसआई की पत्नी सीमा ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ में मौजूद शरारती तत्वों ने पत्थरों और हथियारों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया। वहीं, घायल एएसआई के बेटे लक्ष्य सिंह बिष्ट ने बताया कि उनके पिता के सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने मांग की कि घटना की निष्पक्ष जांच हो और ड्यूटी के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों के अधिकारों और सुरक्षा पर भी गंभीरता से ध्यान दिया जाए।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |