Patrakar Priyanshi Chaturvedi
संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और किरण रिजिजू शामिल हुए। बैठक में मौजूदा राजनीतिक और संसदीय मुद्दों के साथ सरकार की आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। वहीं, लोकसभा की कार्यवाही सुबह शुरू होते ही विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग कर रहा है। इसके अलावा विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर भी संसद परिसर में प्रदर्शन किया।
उधर, राज्यसभा में भी NEET पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा और नारेबाजी के बाद सदन से वॉकआउट किया। दोपहर 2 बजे राज्यसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स की रोकथाम) संशोधन विधेयक-2026 पेश किया जाएगा, जिस पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। वहीं लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन विधेयक-2026 पर चर्चा प्रस्तावित है। सरकार का कहना है कि पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून जरूरी है, जबकि विपक्ष परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग कर रहा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |