प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय, पदभार ग्रहण करते ही अधिकारियों संग की बैठक
Pralhad Joshi, Ministry ,Education, meeting , assuming office

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर मंत्रालय के कामकाज और प्रमुख मुद्दों की समीक्षा की। जोशी के पास पहले से नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी है। धर्मेंद्र प्रधान ने देशभर में छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों और जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के बीच नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

 

इधर, जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) के नेतृत्व में चल रहा आंदोलन भी समाप्त हो गया। आंदोलनकारी प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात की, जिसके बाद प्रमुख मांगों पर सहमति बनने पर प्रदर्शन वापस लेने का फैसला किया गया। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए सरकार की कार्रवाई और शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों का बचाव किया।

Priyanshi Chaturvedi 26 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.