NEET मुद्दे पर देशभर में प्रदर्शन तेज, बिहार बंद के दौरान हिंसा; सीवान SP घायल
 Nationwide protests ,NEET , violence ,Bihar Bandh

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में देशभर में प्रदर्शन जारी हैं। बिहार बंद के दौरान पटना और सीवान में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। सीवान में पथराव में पुलिस अधीक्षक (SP) पूरन झा घायल हो गए, जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और करीब 10 राउंड फायरिंग की। प्रदर्शन में शामिल तेजप्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, भागलपुर में लाठीचार्ज और छपरा समेत छह जिलों में पथराव की घटनाएं सामने आईं।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ और सहारनपुर सहित कई शहरों में भी छात्र सड़कों पर उतरे। प्रयागराज में बारिश के बावजूद 1,000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश के 20 शहरों में भी विरोध प्रदर्शन जारी है, जबकि इंदौर में प्रदर्शन पर ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है। कई स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 25 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.