Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा 26 दिनों के बाद अनशन समाप्त करने के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर बड़ा हमला बोलते हुए उसे विदेशी ताकतों की एजेंसी करार दिया। उन्होंने कहा कि वांगचुक और CJP दोनों अलग-अलग हैं, लेकिन आंदोलन पर विदेशी ताकतों ने कब्जा कर लिया है। इंद्रेश कुमार ने प्रदर्शनकारी युवाओं को आगाह करते हुए कहा कि वे देश विरोधी तत्वों की कठपुतली या एजेंट न बनें और अपने आंदोलन को पूरी तरह भारतीय बनाए रखें।
दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छात्रों के लिए जारी किए गए आधी रात के वीडियो संदेश पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव जैसे विपक्षी नेता छात्रों के संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक तमाशा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने दावा किया कि जहां विपक्ष इस मुद्दे पर केवल राजनीति चमका रहा है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी पूरी संवेदनशीलता के साथ देश के छात्रों के साथ खड़े हैं और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |