कर्नाटक के अनेकल में पीजी में सिलेंडर विस्फोट, 20 से अधिक घायल; 8 की हालत गंभीर
Cylinder explosion, PG, Anekal, Karnataka, critical condition

कर्नाटक के बेंगलुरु के पास अनेकल तालुक के बोम्मासंद्रा इलाके में एक पेइंग गेस्ट (पीजी) भवन में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट के बाद आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, आग पर काबू पाया और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती जांच में सिलेंडर विस्फोट को हादसे का कारण माना जा रहा है, जबकि वास्तविक वजह की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, घायल हुए अधिकांश लोग पश्चिम बंगाल और बिहार के प्रवासी मजदूर हैं, जो पीजी में रह रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि भवन में क्षमता से अधिक लोगों को ठहराया गया था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर यह जांच शुरू कर दी है कि पीजी आवश्यक अनुमति और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संचालित किया जा रहा था या नहीं।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 23 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.