जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में पैलेट गन के इस्तेमाल का दावा, दिल्ली पुलिस ने आरोपों को बताया निराधार
pellet gun , during protest ,Jantar Mantar, Delhi Police

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और शॉक बेटन के इस्तेमाल की खबरों ने विवाद खड़ा कर दिया है। 'द हिंदू' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शन में घायल हुए 25 वर्षीय शेख इरशाद मंसूरी समेत अन्य लोगों के शरीर पर पैलेट गन जैसी चोटों के निशान पाए गए हैं। डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिए इरशाद के शरीर से कुछ छर्रे (पैलेट्स) बाहर निकाले हैं, जबकि गर्दन के पास फंसे छर्रे को निकालने के लिए दूसरी सर्जरी की बात कही गई है। इस घटना के सामने आने के बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने इन तमाम दावों को पूरी तरह से खारिज करते हुए झूठा और भ्रामक करार दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर जारी अपने आधिकारिक बयान में पुलिस ने स्पष्ट किया कि दिल्ली पुलिस के पास पैलेट गन जैसी कोई बंदूकें मौजूद ही नहीं हैं, इसलिए प्रदर्शन के दौरान इनके इस्तेमाल का सवाल ही नहीं उठता। पुलिस ने आम जनता और मीडिया से अपील की है कि वे बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के ऐसी अप्रामाणिक और भ्रामक जानकारियों को साझा या प्रसारित करने से बचें।

Priyanshi Chaturvedi 22 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.