Patrakar Priyanshi Chaturvedi
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी दलों के सांसदों से सदन में सार्थक, तथ्य आधारित और तर्कपूर्ण चर्चा करने की अपील की। संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जैसे सक्रिय मानसून देश के लिए लाभकारी होता है, वैसे ही सक्रिय और सकारात्मक मानसून सत्र भी देशहित में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी सांसद अपने अनुभव के आधार पर मिलकर देश को आगे बढ़ाने वाली चर्चा करें और सदन में हर आवाज का सम्मान हो।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों और पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी परिस्थितियों के बावजूद भारत ने 7.7 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर्ज की, जो देश की क्षमता को दर्शाती है। उन्होंने हाल में राजस्थान में रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित किए जाने और देश की पहली ग्रीन हाइड्रोजन से संचालित ट्रेन शुरू होने का भी उल्लेख किया। पीएम मोदी ने इसे भारतीय इंजीनियरों, वैज्ञानिकों, उद्यमियों और श्रमिकों की मेहनत का परिणाम बताते हुए कहा कि संसद का यह सत्र देश की विकास यात्रा को नई ऊर्जा देने का अवसर है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |