Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जमीन से कट चुकी है और उसे केवल वोट बैंक की राजनीति से मतलब है, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। सीएम ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मध्यप्रदेश ने तेजी से विकास किया है तथा भाजपा सरकार में प्रति व्यक्ति आय और बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस शासन पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले प्रदेश में डाकुओं और नक्सलवाद का आतंक था, लेकिन अब विकास और सुशासन का दौर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दतिया सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को गति दी है और जनता का भरोसा पार्टी के साथ है। सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |