Patrakar Priyanshi Chaturvedi
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' की स्क्रीनिंग पूरे पंजाब में करेगी। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा है कि शहरों, कस्बों और गांवों में युवाओं तथा आम लोगों के लिए फिल्म का प्रदर्शन कराया जाए, ताकि नई पीढ़ी पंजाब के इतिहास और भाई जसवंत सिंह खालरा से जुड़े घटनाक्रमों को समझ सके।
सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौर में सिख समुदाय पर गंभीर अत्याचार हुए थे और हजारों निर्दोष सिख युवाओं को फर्जी मुठभेड़ों में मार दिया गया। उन्होंने कहा कि फिल्म का उद्देश्य उन घटनाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है, ताकि इतिहास को भुलाया न जाए और लोग उस दौर की परिस्थितियों से अवगत हो सकें।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |