Latest News
बाल यौन शोषण विज्ञापनों पर सरकार सख्त, इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta को 7 दिन का नोटिस.   यूपी चुनाव में उतरेगी चिराग पासवान की पार्टी, सीट बंटवारे पर राज्य इकाई की राय होगी अहम.   खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप के खिलाफ भड़काऊ नारे, हत्या की अपील से बढ़ा विवाद.   ओंकारेश्वर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किए ममलेश्वर महादेव के दर्शन, देश के लोकतंत्र की समृद्धि की कामना.   आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से की तीसरी शादी, परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई रजिस्टर्ड मैरिज.   दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की दिल्ली यात्रा से बढ़ीं अटकलें, बीजेपी प्रत्याशी पर जल्द हो सकता है फैसला.  
देशभर में मानसून का कहर: महाराष्ट्र में 100 पर्यटक रेस्क्यू, गुजरात-छत्तीसगढ़ में जलभराव से जनजीवन प्रभावित
Monsoon rains , country, Maharashtra, Gujarat-Chhattisgarh

देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के जेनिथ वॉटरफॉल में अचानक जलस्तर बढ़ने से करीब 100 पर्यटक फंस गए। राहत टीमों ने रस्सियों की मदद से सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं पुणे में लगातार बारिश के कारण एक रिहायशी सोसाइटी की चहारदीवारी गिर गई, जिससे पार्किंग में खड़ी 7 कारें और 7 बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं।

महाराष्ट्र के वसई-नालासोपारा क्षेत्र में सड़कों पर इतना पानी भर गया कि कई इलाके नदी जैसे नजर आए। जलभराव में करीब 20 कारें डूब गईं। मुंबई में तेज बारिश और तेज हवाओं के चलते 64 पेड़ गिरने तथा 8 मकानों की दीवारें ढहने की घटनाएं सामने आई हैं। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

गुजरात के जूनागढ़ में कई इलाकों में चार फीट तक पानी भर गया, जिससे लोगों को नाव के सहारे आवाजाही करनी पड़ी। भावनगर में तेज बहाव में एक कार बह गई। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महज आधे घंटे की बारिश में कई इलाकों में जलभराव हो गया और टाटीबंध क्षेत्र में घरों तक पानी पहुंच गया। मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

 
Priyanshi Chaturvedi 5 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.