भारत-पाकिस्तान के 117 प्रमुख नागरिकों ने पीएम मोदी और शहबाज शरीफ से की रिश्ते सामान्य करने की अपील
India ,  Pakistan ,  PM Modi , Shehbaz Sharif ,normalize relations.

भारत और पाकिस्तान के 117 पूर्व राजनयिकों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य प्रमुख नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को खुला पत्र लिखकर दोनों देशों के बीच जारी तनाव और दुश्मनी को खत्म करने की अपील की है। पत्र में कहा गया है कि दक्षिण एशिया के करोड़ों लोगों का भविष्य शांति, विकास और आपसी सहयोग पर निर्भर है, इसलिए दोनों देशों को संवाद और विश्वास बहाली की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

'सेंटर फॉर पीस एंड प्रोग्रेस' की ओर से जारी इस खुले पत्र में दोनों देशों के बीच पूर्ण राजनयिक संबंध बहाल करने, नई दिल्ली और इस्लामाबाद में हाई कमिश्नरों की नियुक्ति, सामान्य वीजा सेवाएं फिर से शुरू करने, एयरस्पेस खोलने तथा लोगों के बीच सांस्कृतिक और धार्मिक संपर्क बढ़ाने जैसे सुझाव दिए गए हैं। पत्र में व्यवस्थित द्विपक्षीय वार्ता फिर से शुरू करने पर भी जोर दिया गया है।

भारत की ओर से इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में Farooq Abdullah, Mehbooba Mufti, Mani Shankar Aiyar, Manoj Jha और Mirwaiz Umar Farooq सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल हैं। पत्र में दोनों प्रधानमंत्रियों से अपील की गई है कि वे शांति, संवाद और सामान्य संबंधों की बहाली के लिए निरंतर और सार्थक पहल करें।

 
Priyanshi Chaturvedi 1 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.