Patrakar Priyanshi Chaturvedi
Rahul Gandhi के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को लेकर दिए गए विवादित बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। रायबरेली में जनसभा के दौरान राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद बीजेपी नेताओं ने इसे राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया। बीजेपी अध्यक्षNitin Nabin ने कांग्रेस सांसद पर हमला बोलते हुए उन्हें “राजनीति का राहु” तक कह दिया।
नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी का बयान उनकी “अराजक मानसिकता” को दर्शाता है और लगातार चुनावी हार से उपजी हताशा अब उनके व्यवहार में दिखाई देने लगी है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई करना, देश की सीमाओं की रक्षा करना और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाना देशद्रोह माना जाएगा? बीजेपी नेता ने कहा कि भारतीय राजनीति में शिष्टाचार और आपसी सम्मान की परंपरा रही है, लेकिन राहुल गांधी के बयान ने उस मर्यादा को ठेस पहुंचाई है।
वहीं बीजेपी प्रवक्ताShehzad Poonawalla ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्रीNarendra Modi का अपमान करती रही है और इससे उसकी मानसिकता साफ झलकती है। पूनावाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की भाषा और बयानबाजी राजनीतिक संस्कारों के अनुरूप नहीं है। राहुल गांधी के बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है और बीजेपी-कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |