Patrakar Priyanshi Chaturvedi
छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्रीAmit Shah की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिएYogi Adityanath छत्तीसगढ़ पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्रीVishnu Deo Sai ने उनका पारंपरिक राजकीय गमछा भेंट कर स्वागत किया। इस बैठक में राज्यों के बीच समन्वय, विकास, प्रशासनिक सुधार और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
बैठक मेंMohan Yadav औरPushkar Singh Dhami भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर के लिए यह ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि कभी नक्सली हिंसा से प्रभावित रहा यह क्षेत्र अब शांति, सुरक्षा और विकास की नई पहचान बन रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बैठक अंतरराज्यीय समन्वय को नई मजबूती देगी और बस्तर के विकास को नई दिशा मिलेगी।
इधर, रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन CG डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ भी किया। इस दौरान 400 डायल-112 वाहनों और 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्षRaman Singh समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |