2 जून से स्वास्थ्य सेवाएं ठप करने की चेतावनी, 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे
Health services , disrupted , June 2nd,,32,000 contract workers ,strike.

मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा कर्मचारियों ने 2 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों पर सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिससे नाराज होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। हड़ताल की स्थिति में सरकारी अस्पतालों, ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों, टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और ऑनलाइन हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम पर बड़ा असर पड़ सकता है।

कर्मचारियों ने बताया कि आंदोलन की शुरुआत 25 से 27 मई तक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन से होगी। इसके बाद 28 और 29 मई को कलेक्टर, सीएमएचओ और बीएमओ को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। साथ ही सांसदों, विधायकों और मंत्रियों को भी समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 2 जून से ऑनलाइन और ऑफलाइन सभी कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा, जबकि 8 जून को भोपाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की चेतावनी दी गई है।

 

संविदा कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, न्यू पेंशन स्कीम (NPS) और हेल्थ इंश्योरेंस लागू करना, हर साल 10 प्रतिशत वेतन वृद्धि, महंगाई भत्ता, वेतन विसंगतियों का समाधान और समान काम के बदले समान वेतन शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बने हुए हैं, लेकिन उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 19 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.