NEET पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा, बॉटनी टीचर मनीषा मंधारे 14 दिन की CBI कस्टडी में भेजी गई
NEET paper leak case, Botany teacher Manisha Mandhare ,14-day CBI custody

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। इस केस में गिरफ्तार नौवीं आरोपी, पुणे की बायोलॉजी लेक्चरर और बॉटनी टीचर मनीषा मंधारे को CBI ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की CBI कस्टडी में भेज दिया गया। जांच एजेंसी का दावा है कि मंधारे NTA की पेपर सेटिंग कमेटी का हिस्सा थीं और उन्हें पहले से उन सवालों की जानकारी थी, जो परीक्षा में आने वाले थे।

CBI के मुताबिक मनीषा मंधारे ने परीक्षा से पहले पुणे में स्पेशल कोचिंग क्लास चलाई थी, जहां छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के अहम सवाल नोट करवाए गए। एजेंसी का कहना है कि उसने ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे के जरिए छात्रों को कोचिंग में एडमिशन दिलवाया और पेपर लीक के बदले लाखों रुपए वसूले गए। इस मामले में अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच में केमिस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी का नाम भी सामने आया है, जिसे इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

 

इधर, CBI की टीमें लगातार अलग-अलग शहरों में छापेमारी कर रही हैं। रविवार को जांच टीम महाराष्ट्र के नांदेड़ भी पहुंची, जहां संदिग्धों से जुड़े फ्लैटों की तलाशी ली गई। वहीं केंद्र सरकार ने NTA में बड़े प्रशासनिक बदलाव करते हुए IRS अधिकारी आकाश जैन और आदित्य भोजगढिया समेत चार अधिकारियों की नियुक्ति की है। गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित हुई NEET-UG परीक्षा को गड़बड़ी के आरोपों के बाद 12 मई को रद्द कर दिया गया था और अब 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 17 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.