गुना में अदाणी समूह की बड़ी सौगात, नई सीमेंट फैक्ट्री से हजारों रोजगार के अवसर
Adani Group

मध्य प्रदेश के गुना जिले में अदाणी समूह की अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री की आधारशिला रखी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अदाणी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणव अदाणी मौजूद रहे। करीब 1059 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना से जिले में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रणव अदाणी ने कहा कि यह परियोजना सिर्फ एक उद्योग नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के विकास की नई शुरुआत है। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस निवेश से गुना जिले में युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे। परियोजना के पहले चरण में ही हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है, जबकि पूरे प्रोजेक्ट की लागत करीब 3500 करोड़ रुपये बताई गई है।

 

सीमेंट फैक्ट्री के शिलान्यास के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जिले में 130 करोड़ रुपये की लागत वाले 144 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। इनमें सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इस प्लांट की उत्पादन क्षमता हर साल 2×2 मिलियन टन होगी और इससे करीब 500 लोगों को प्रत्यक्ष व 1000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।

Priyanshi Chaturvedi 10 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.