देशभर में एक ही पासवर्ड से चलेगा पब्लिक वाई-फाई, ओटीपी झंझट से मिलेगी राहत
Public Wi-Fi  , single password , country, eliminating OTP hassles.

 

Telecom Regulatory Authority of India ने देश में पब्लिक वाई-फाई को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए नया प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत अब अलग-अलग हॉटस्पॉट पर बार-बार ओटीपी डालने की जरूरत नहीं होगी। पूरे देश के करीब 4 लाख वाई-फाई हॉटस्पॉट पर एक ही पासवर्ड या ओटीपी से लॉगिन किया जा सकेगा। ट्राई ने इस प्रस्ताव पर लोगों से सुझाव भी मांगे हैं।

नई व्यवस्था में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘वाई-फाई प्रोटेक्टेड एक्सेस 3’ जैसे आधुनिक मानक लागू किए जाएंगे, जिससे भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी सुरक्षित इंटरनेट और डिजिटल भुगतान संभव हो सकेगा। सरकार का मकसद है कि पब्लिक वाई-फाई सिर्फ सुविधा ही नहीं, बल्कि एक मजबूत और भरोसेमंद सेवा बने, जिससे मोबाइल नेटवर्क पर दबाव भी कम हो।

इस योजना में कमाई का मॉडल भी जोड़ा जाएगा, ताकि ऑपरेटरों को फायदा हो सके। इसके लिए विज्ञापन आधारित सेवाएं, सस्ते प्लान और सब्सिडी जैसे विकल्प दिए जाएंगे। साथ ही शहरों में तेज इंटरनेट और गांवों में कम लागत वाला “कम्युनिटी वाई-फाई” मॉडल लागू किया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सस्ता इंटरनेट पहुंच सके और देश का डिजिटल ढांचा मजबूत हो।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 6 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.