Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे पर गहरा दुख जताते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग पूरे मामले की विस्तार से जांच करेगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि क्रूज में सवार यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य था, लेकिन कुछ लोगों ने इसे सही तरीके से नहीं पहना था, जिसकी भी जांच की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल NDRF और SDRF के जवानों की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों की जान बचाई। उन्होंने घोषणा की कि बचाव कार्य में शामिल बहादुर जवानों को 15 अगस्त के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रूज को काटकर घंटों की मेहनत के बाद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जो राहत टीमों की तत्परता का प्रमाण है।
इसी दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रहे गेहूं उपार्जन कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए अब तक 80 लाख से अधिक स्लॉट बुक किए जा चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, विधायकों और मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि खरीदी केंद्रों पर सक्रिय रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करें, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |