राघव चड्ढा का बड़ा बयान: AAP पर गंभीर आरोप, पार्टी छोड़ने के कारण बताए
Raghav Chadha, Serious allegations , AAP, explains reasons , leaving party

Raghav Chadha ने एक वीडियो जारी करAam Aadmi Party को लेकर तीखे आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी अब पहले जैसी नहीं रही और यह कुछ करप्ट और कॉम्प्रोमाइज्ड लोगोंके हाथों में चली गई है, जो निजी फायदे के लिए काम कर रहे हैं। उनके मुताबिक पार्टी में काम करने का माहौल टॉक्सिकहो गया है, जहां नेताओं को काम करने और संसद में बोलने तक से रोका जाता है।

राघव चड्ढा ने बताया कि राजनीति में आने से पहले वह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट थे और उनके पास एक अच्छा करियर विकल्प था, जिसे छोड़कर उन्होंने राजनीति चुनी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने युवावस्था के कई साल पार्टी को दिए, लेकिन अब उन्हें महसूस हुआ कि वे गलत पार्टी में सही आदमीहैं। उनके अनुसार पिछले कुछ वर्षों से स्थिति लगातार खराब होती गई और उन्होंने बदलाव की कोशिश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

Raghav Chadha ने कहा कि उनके सामने तीन विकल्प थेराजनीति छोड़ना, पार्टी में रहकर सुधार की कोशिश करना या फिर किसी नए मंच से जनता के लिए काम करना। उन्होंने बताया कि केवल उन्होंने ही नहीं बल्कि 7 सांसदों ने एक साथ पार्टी से अलग होने का फैसला लिया। उनका दावा है कि इतने लोगों का एक साथ निर्णय इस बात का संकेत है कि समस्या व्यक्तिगत नहीं बल्कि संगठनात्मक स्तर पर है।

 

 

Priyanshi Chaturvedi 27 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.