भोपाल-इंदौर मेट्रो में बड़ा बदलाव: 27 अप्रैल से शुरू होगा ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम
Major change in Bhopal-Indore Metro: Automatic fare collection system to start from April 27

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल निगम लिमिटेड ने यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव करते हुए भोपाल मेट्रो और इंदौर मेट्रो में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) सिस्टम लागू करने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 27 अप्रैल से शुरू होगी, जिससे टिकटिंग प्रक्रिया और अधिक आधुनिक, तेज और डिजिटल हो जाएगी। इस नए सिस्टम के साथ यात्रियों को किराए में छूट और कई डिजिटल सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

 

नई व्यवस्था के तहत राउंड ट्रिप टिकट लेने पर यात्रियों को 5% छूट मिलेगी, जबकि समूह में यात्रा करने वालों (8 से 40 लोगों तक) को 10% तक की रियायत दी जाएगी। इसके अलावा, एमपी मेट्रो मोबाइल ऐप के जरिए वॉलेट रिचार्ज पर भी आकर्षक बोनस दिया जाएगा, जो 8% से लेकर 15% तक होगा। इससे नियमित यात्रियों को सफर और सस्ता पड़ेगा।

 

डिजिटल टिकटिंग के लिए यात्रियों को दो विकल्प मिलेंगे—पेपर क्यूआर टिकट और मोबाइल क्यूआर टिकट। पेपर टिकट स्टेशन काउंटर से नकद या यूपीआई के जरिए लिया जा सकेगा, जबकि मोबाइल टिकट एमपी मेट्रो ऐप से बुक किया जा सकेगा। ऐप का उपयोग केवल टिकटिंग के लिए होगा और इसमें जमा राशि रिफंड योग्य नहीं होगी। इस कदम से मेट्रो यात्रा को तेज, आसान और पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

 

Priyanshi Chaturvedi 25 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.