Patrakar Priyanshi Chaturvedi
धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री ने नागपुर में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान ऐसा बयान दिया, जिसकी देशभर में चर्चा हो रही है। दुर्गा मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से चार बच्चे पैदा करने की अपील करते हुए कहा कि उनमें से एक को ( राष्ट्रीय स्वयंसेवक संग ) (RSS) का स्वयंसेवक बनाना चाहिए। उनके इस बयान ने सामाजिक और राजनीतिक हलकों में बहस छेड़ दी है।
अपने संबोधन में उन्होंने सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की बढ़ती प्रतिष्ठा पर जोर दिया। शास्त्री ने कहा कि भारत में धर्म और परंपराओं का प्रभाव लगातार मजबूत हो रहा है और दुर्गा मंदिर का निर्माण देश की आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज और सामर्थ रामदास का उदाहरण दिया, और कर्तव्य तथा राष्ट्र सेवा के महत्व को रेखांकित किया
शास्त्री ने RSS की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उसके स्वयंसेवकों ने देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, खासकर आपदा के समय। उन्होंने भारत को एक ऐसा देश बताया जहां ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष गर्व के साथ किया जाता है और इसे देवी-देवताओं के आशीर्वाद से आगे बढ़ने वाला राष्ट्र बताया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |