Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने के साथ ही उत्तर भारत की यात्रा व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है। इस परियोजना के तहत दिल्ली से देहरादून की दूरी अब लगभग 2.5 घंटे में पूरी की जा सकेगी, जबकि हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब तक का सफर सिर्फ 3 से 3.5 घंटे का रह जाएगा। पहले यही यात्रा लगभग 6 से 7 घंटे लेती थी, जिससे यात्रियों को काफी समय लगता था।
यह 213 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर कई प्रमुख इलाकों से गुजरता है और इसमें दिल्ली व उत्तर प्रदेश में कुल 16 एंट्री-एग्जिट पॉइंट बनाए गए हैं। इससे न केवल लंबी दूरी की यात्रा आसान होगी, बल्कि स्थानीय यातायात को भी बड़ी राहत मिलेगी। पांवटा साहिब के लिए जुड़ी नई फोरलेन परियोजना ने यात्रा समय को और भी कम कर दिया है।
इस हाई-स्पीड कॉरिडोर में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ सख्त सुरक्षा मानक भी लागू किए गए हैं। निजी वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100-120 किमी प्रति घंटा तय की गई है, जबकि वाणिज्यिक वाहनों के लिए यह 80 किमी प्रति घंटा है। राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विशेष एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया गया है, जहां वाहनों के हॉर्न बजाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |