Patrakar Priyanshi Chaturvedi
Chhagan Bhujbal का हेलिकॉप्टर शनिवार सुबह पुणे के Purandar इलाके में एक गंभीर चूक के कारण हेलीपैड की जगह कार पार्किंग एरिया में उतर गया। मंत्री पुणे में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। घटना के समय हेलिकॉप्टर किराए पर लिया गया था और लैंडिंग के दौरान किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेलिकॉप्टर को निर्धारित हेलीपैड से लगभग एक किलोमीटर दूर कार पार्किंग क्षेत्र में उतारा गया, जहां पहले से कई वाहन खड़े थे। लैंडिंग के दौरान धूल का बड़ा गुबार उठा और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि, प्रशासन ने पुष्टि की है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
पुणे ग्रामीण पुलिस ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए मामले की रिपोर्ट Directorate General of Civil Aviation (DGCA) को भेजने की बात कही है। अधिकारियों के अनुसार, निर्धारित हेलीपैड तैयार था और इसकी जानकारी क्रू मेंबर्स को पहले से दी गई थी, लेकिन निर्देशों की अनदेखी की गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पायलट की भूमिका की समीक्षा की जा रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |