Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर खत्म होते ही मौसम ने करवट ले ली है और गर्मी तेजी से असर दिखाने लगी है। कई शहरों में तापमान में 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे दिन के साथ-साथ रातें भी अब ज्यादा गर्म होने लगी हैं।
प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, भोपाल और रतलाम जैसे शहरों में गर्मी का असर साफ देखा जा रहा है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी रतलाम में 5.4 डिग्री दर्ज की गई, जबकि नर्मदापुरम में तापमान 39.3 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी और गर्मी का असर और तेज होगा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अप्रैल का दूसरा पखवाड़ा आमतौर पर तेज गर्मी का दौर लेकर आता है और इस बार भी वही स्थिति बनती दिख रही है। हालांकि 15 अप्रैल के आसपास एक नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, लेकिन इसके कमजोर रहने के कारण राहत मिलने के आसार कम हैं। ऐसे में प्रदेश में फिलहाल भीषण गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |