आईपीएल इतिहास के ‘अनलकी’ खिलाड़ी: सबसे ज्यादा मैच, फिर भी नहीं जीता फाइनल
IPL history

 

Indian Premier League के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, लेकिन टूर्नामेंट के इतिहास में कई ऐसे बड़े नाम हैं जो लंबे करियर के बावजूद कभी ट्रॉफी नहीं जीत पाए। इनमें सबसे प्रमुख नाम AB de Villiers का है, जिन्होंने 184 मैच खेले लेकिन कभी चैंपियन टीम का हिस्सा नहीं बन सके। इसी सूची में Sanju Samson (177 मैच) और Yuzvendra Chahal (174 मैच) भी शामिल हैं, जो कई बार करीब पहुंचे लेकिन खिताब से दूर रहे।

भारतीय खिलाड़ियों में Amit Mishra (162 मैच), Axar Patel (162 मैच) और KL Rahul (145 मैच) भी इस लिस्ट में आते हैं। इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किए, रिकॉर्ड बनाए, लेकिन फाइनल में जीत का स्वाद नहीं चख सके। खास बात यह है कि इनमें से कई खिलाड़ी अलग-अलग टीमों के साथ कई सीजन खेले, फिर भी ट्रॉफी उनसे दूर ही रही।

वहीं विदेशी खिलाड़ियों में Chris Gayle (142 मैच) और Glenn Maxwell (141 मैच) भी शामिल हैं, जो अपने दम पर मैच जिताने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा Sandeep Sharma और Rishabh Pant भी इस सूची का हिस्सा हैं। ये सभी खिलाड़ी भले ही व्यक्तिगत रूप से सफल रहे हों, लेकिन आईपीएल ट्रॉफी अब तक इनके करियर की सबसे बड़ी अधूरी ख्वाहिश बनी हुई है।

 
Priyanshi Chaturvedi 22 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.